टोटेनहम हॉटस्पर ने डिफेंडर बेन डेविस के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसके साथ नॉर्थ लंदन में डेविस का कार्यकाल बढ़ गया है। वह स्पर्स की जर्सी में अपना 13वां सीजन खेलेंगे।
वेल्स के 33 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2014 में स्वानसी सिटी से जुड़ने के बाद से टोटेनहम के लिए 363 मैच खेले हैं। वह उस टीम का भी हिस्सा रहे, जिसने यूईएफए यूरोपा लीग 2025 का खिताब जीता था।
नया करार साइन करने के बाद डेविस ने कहा, "टोटेनहम हॉटस्पर सचमुच घर जैसा लगता है। यह मेरे फुटबॉल सफर का एक बड़ा हिस्सा रहा है। पिछले कुछ महीनों में चोट की वजह से मुश्किल पलों में मैदान पर टीम की मदद न कर पाना मुश्किल रहा है। इसलिए मैंने ड्रेसिंग रूम और ग्रुप के बीच अपनी आवाज उठाकर और हर तरह से योगदान देकर, मैदान के बाहर लड़कों की जितनी हो सके मदद करने की कोशिश की। इस क्लब के लिए मेरे मन में बहुत प्यार है और मैं इसके लिए अपना सब कुछ दे दूंगा।"