Nagoya: Asian Games 2026 - Women’s 400m Final (Nagoya: Asian Games 2026 - Women’s 400m Final)
Asian Games: आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को भारत के कुल मेडल की संख्या 30 पहुंच गई। इनमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को ईरान के खिलाफ 37-34 से जीत हासिल करते हुए 'गोल्ड मेडल' अपने नाम किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "महिला कबड्डी टीम के लिए कितना रोमांचक फाइनल और शानदार गोल्ड है। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। टीम ने अद्भुत साहस, संयम और टीमवर्क का प्रदर्शन किया है। भारत को अपने कबड्डी चैंपियंस पर गर्व है। भविष्य में और भी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।"