भुवनेश्वर वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करेगा (Image Source: IANS)
वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने भारत को इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी के अधिकार दिए हैं। इसकी पुष्टि गुरुवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने की।
एएफआई अध्यक्ष ने कहा, "भारत भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करेगा। यह वैश्विक प्रतियोगिता कलिंगा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।"
भारत को गुरुवार को पोलैंड के टोरून में वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल की बैठक के दौरान वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप के 2028 संस्करण की मेजबानी सौंपी गई। टोरून 20 से 22 मार्च तक 2026 संस्करण की मेजबानी भी कर रहा है। इसके अलावा, भारत ने पहले 2004 में नई दिल्ली में वर्ल्ड हाफ मैराथन की मेजबानी की थी।