एफआईवीबी का बड़ा फैसला, वॉलीबॉल नेशंस लीग 2027 में रूसी टीमों की भागीदारी तय (Image Source: IANS)
रूस की पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमें वॉलीबॉल नेशंस लीग (वीएनएल) 2027 में हिस्सा लेंगी। यह घोषणा मंगलवार को इंटरनेशनल वॉलीबॉल फेडरेशन (एफआईवीबी) ने की है।
वॉलीबॉल की वैश्विक संस्था ने एक बयान में कहा, "8 जुलाई 2026 को जारी अपने बयान के बाद, एफआईवीबी ने रूसी एथलीट्स और तकनीकी अधिकारियों की विश्व प्रतियोगिताओं में वापसी को लेकर एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने के लिए संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत जारी रखी है।"
वॉलीबॉल नेशंस लीग 2027 में टीमों की संख्या 18 से बढ़कर 19 हो जाएगी, क्योंकि रूस की कोई भी टीम सामान्य प्रक्रिया के माध्यम से क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। वहीं, स्लोवेनिया की महिला टीम और फिनलैंड की पुरुष टीम ने प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाए रखी है।