इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। हैरी केन की कप्तानी में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के युवा मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
ग्रुप एल के पहले मैच में क्रोएशिया के खिलाफ बेलिंगहैम का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेलिंगहैम ने एक गोल भी दागा। 22 साल के बेलिंगहैम अब चार बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट (2 वर्ल्ड कप और 2 यूरो कप) खेलने वाले सबसे कम उम्र के यूरोपीय खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने इस मामले में जर्मनी के जमाल मुसियाला को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले वह यूरो 2020 में पहली बार बड़े टूर्नामेंट में खेले थे। इसके बाद उन्होंने कतर वर्ल्ड कप 2022 और यूरो 2024 में भी हिस्सा लिया। इस लिस्ट में शामिल एक और इंग्लैंड के खिलाड़ी माइकल ओवेन हैं, जो 1998 और 2002 वर्ल्ड कप के साथ-साथ यूरो 2000 और यूरो 2024 में भी खेले थे।