जन्मदिन विशेष: निशानेबाजी में अंजुम मौदगिल और नौकायन में बजरंग लाल ताखर ने लहराया परचम (Image Source: IANS)
भारत में खेल क्षेत्र में निशानेबाजी और नौकायन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 5 जनवरी को इन दोनों खेलों से जुड़े दो दिग्गज खिलाड़ियों का जन्मदिवस है। निशानेबाजी में अंजुम मौदगिल और नौकायन में बजरंग लाल ताखर का बड़ा प्रभाव रहा है।
अंजुम मौदगिल का जन्म 5 जनवरी 1994 को चंडीगढ़ में हुआ था। वह एक प्रभावशाली निशानेबाज हैं। स्कूल के समय से ही उन्होंने निशानेबाजी शुरू कर दी थी, जो कॉलेज तक आते-आते उनका पैशन बन गया। राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के बाद
अंजुम विशेष रूप से 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में खेलती हैं।