प्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की (Image Source: IANS)
'प्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर से नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, " फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय खेल जगत के अप्रतिम गौरव, अनुशासन और असाधारण गति के पर्याय 'फ्लाइंग सिख', 'पद्म श्री' मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। ध्येय के प्रति आपकी अटूट लगन और अथक परिश्रम युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय रहेंगे।