फुटबॉल मैदान पर उतरे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद किया (फुटबॉल मैदान पर उतरे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद किया)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद स्थानीय युवाओं के बीच पहुंचकर फुटबॉल खेला। नैनीताल रोड स्थित मिनी ग्राउंड में नितिन नवीन खिलाड़ियों के साथ इस खेल का लुत्फ उठाते नजर आए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उनके साथ मौजूद रहे। फुटबॉल खेलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं के साथ संवाद भी किया।
नितिन नवीन ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "हमने 'हैट-ट्रिक' लगाई। हल्द्वानी में अपने युवा दोस्तों के साथ भरपूर खुशी, सच्ची टीम भावना और एक यादगार फुटबॉल मैच।"