बोकारो में आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान दुखद हादसा हो गया। मैच खेल रहे 37 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी कजरा मुर्मु की मैदान पर चोटिल होने के बाद मौत हो गई। यह घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान की है, जहां बजरंग क्लब की ओर से तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी।
मैच के दौरान गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी कजरा मुर्मु दूसरे खिलाड़ी से टकराने के बाद बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े। इसके बाद कजरा को डीभीसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर्स ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन इस बीच देर रात कजरा मुर्मु ने दम तोड़ दिया।