बॉक्सम एलीट 2026: पहले दिन हितेश और प्रीति ने भारत को दिलाई शानदार शुरुआत (Image Source: IANS)
भारत ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता में 21 देशों के 214 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं, जिसके पहले दिन कई शानदार मैच हुए।
भारतीय टीम का नेतृत्व वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स के चैंपियन हितेश गुलिया (70 किलोग्राम) और प्रीति (54 किलोग्राम) ने किया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार जीत हासिल की और भारत ने कई वेट कैटेगरी में जीत दर्ज की।
हितेश ने एलीट पुरुषों के 70 किलोग्राम मैच में नीदरलैंड के फिन बोस को 5:0 से मात देकर शानदार जीत हासिल की। शांत, सटीक और रणनीतिक, भारतीय मुक्केबाज ने अपनी सिग्नेचर रिंग इंटेलिजेंस और टाइमिंग का प्रदर्शन करते हुए मैच को शुरू से अंत तक नियंत्रित किया।