बॉक्सम एलीट 2026: लवलीना, अरुंधति की अगुवाई में भारत ने आखिरी दिन 9 स्वर्ण पदक जीते (Image Source: IANS)
भारत ने आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सम एलिट 2026 का समापन सफलता पूर्वक किया। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और पूर्व युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी की अगुवाई में एलिकांटे के ला नुसिया में टीम इंडिया ने आखिरी दिन 9 स्वर्ण पदक जीते।
भारत ने शनिवार को सात एलीट महिला फाइनल में हिस्सा लिया—जिसमें 54 किग्रा भार वर्ग में एक ऑल-इंडियन टाइटल क्लैश भी शामिल था। भारतीय दल ने हर एक में स्वर्ण पदक जीता।
बॉक्सम एलीट 2026 में 20 देशों के 200 से ज्यादा मुक्केबाज शामिल थे। टूर्नामेंट में भारत नौ स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक जीतकर सबसे सफल देश रहा।