वेल्स की खिलाड़ी रियन क्लेवरली को 2026-27 सीजन के लिए फुटबॉल क्लब ब्रेंटफोर्ड ने अपनी विमेंस टीम का कप्तान नियुक्त किया है। यह सेंटर-बैक खिलाड़ी थर्ड-टियर टीम रग्बी बोरो से 'बीज' (ब्रेंटफोर्ड टीम का उपनाम) में शामिल हुई थी। मैडी फिलिप्स को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लुसी पॉटर और मकेबा ब्लैक भी लीडरशिप में मदद करेंगी।
क्लेवरली जुलाई में कार्ली विलियम्स की टीम में शामिल हुईं और इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने ब्रेंटफोर्ड एफसी से कहा, "सच कहूं तो, यह बहुत बड़े सम्मान की बात है। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी; जाहिर है कि मैं यहां नई हूं, लेकिन पहले ही पल से मुझे पता था कि यह क्लब खास है।"
उन्होंने आगे कहा, "जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मुझे बातचीत करना पसंद है। मुझे पिच पर और पिच के बाहर बोलना अच्छा लगता है। एक चीज जो मैं और ज्यादा करने की कोशिश कर रही हूं, वह है दूसरों की बात सुनना।"