मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी पर जीत के बाद यूईएफए चैंपियंस लीग क्वालिफिकेशन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पूर्व मिडफील्डर ओवेन हरग्रीव्स ने ब्रूनो फर्नांडीज को मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत का आर्किटेक्ट बताते हुए उन्हें प्रीमियर लीग का सबसे अच्छा खिलाड़ी करार दिया।
हरग्रीव्स ने टीएनटी स्पोर्ट्स से कहा, "ब्रूनो फर्नांडिस इस सीजन में प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए चुने जाएंगे। वह मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत के आर्किटेक्ट थे। पिच पर सबसे अच्छे खिलाड़ी थे। वह प्रीमियर लीग में सबसे अच्छे सेंट्रल मिडफील्डर हैं। कुन्हा के फिनिश करने के साथ, ऐसा लगता है कि चैंपियंस लीग फुटबॉल मैनचेस्टर यूनाइटेड में वापस आ रहा है।"
उन्होंने कहा, "केविन डी ब्रूने कुछ समय के लिए सबसे अच्छे थे लेकिन अभी ब्रूनो हैं। मुझे लगता है कि वह प्रीमियर लीग में सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने पूरे सीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।"