New Delhi: BWF World Championships 2026 (Image Source: IANS)
BWF World Championships: भारत की ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद ने स्पेन की पाउला लोपेज/लूसिया रोड्रिग्ज की जोड़ी को 21-9, 21-13 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला सिर्फ 33 मिनट में अपने नाम किया।
भारतीय खिलाड़ी अब 16वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी लॉरेन लैम और एलिसन क्विन ली के खिलाफ उतरेगी, जिन्हें पहले दौर में बाई मिला था।
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को ट्रीसा-गायत्री ने शुरुआत में ही तेज रफ्तार पकड़ते हुए 6-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद मिड-गेम ब्रेक तक 11-5 की बढ़त हासिल की। ब्रेक के बाद भी अपनी लय बनाए रखते हुए, उन्होंने बढ़त को 16-5 तक पहुंचाया और सिर्फ 13 मिनट में पहला गेम आसानी से जीत लिया।