कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स से पहले इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का कैलेंडर बदला (Image Source: IANS)
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और आइची-नागोया एशियन गेम्स से पहले घरेलू इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के कैलेंडर में बदलाव किया है, ताकि होनहार एथलीट्स को मुकाबले के अधिक मौके मिल सकें।
शनिवार को बदले हुए शेड्यूल की घोषणा करते हुए, एएफआई के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने बताया कि ये बदलाव उन एथलीट्स को ध्यान में रखकर किए गए हैं जो इन दो बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए क्वालीफाई करने से बहुत कम अंतर से चूक गए थे।
सागू ने कहा, "इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का शेड्यूल उन होनहार एथलीट्स को मद्देनजर रखकर बदला गया है, जो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। जिन मुकाबलों का शेड्यूल बदला गया है, उनके वेन्यू वही रहेंगे।"