टॉप सीड चीन की झांग शुआई और चेक रिपब्लिक की कैटरीना सिनियाकोवा ने कैनेडियन ओपन महिला डबल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में झांग और सिनियाकोवा की जोड़ी ने तीसरी सीड सारा एरानी और निकोल मेलिचर-मार्टिनेज को हराया।
झांग शुआई और कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी ने एरानी और मार्टिनेज को 6-3, 6-4 से हराया। जीत के साथ ही ये जोड़ी 2017 में एकातेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना के बाद कैनेडियन ओपन का महिला डबल्स खिताब बिना कोई सेट गंवाए जीतने वाली पहली टीम बन गईं।
सिनियाकोवा और झांग की जीत के सिलसिले में पहले तीन राउंड में हर बार कम से कम एक ग्रैंड स्लैम चैंपियन के खिलाफ जीत शामिल थी। सिनियाकोवा और झांग की जोड़ी ने सोराना सिर्स्टिया और मिरा एंड्रीवा के खिलाफ शुरुआती जीत हासिल की, इसके बाद कोको गॉफ और कैटी मैकनेली के खिलाफ 6-0, 6-4 से दूसरे राउंड में जीत हासिल की, इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने स्टॉर्म हंटर और डेसिरेट क्रावजिक को हराया।