BRAZIL-RIO DE JANEIRO-ICF CANOE SLALOM WORLD CHAMPIONSHIPS (Image Source: IANS)
ICF CANOE SLALOM WORLD CHAMPIONSHIPS: ओलंपिक में खेले जाने वाले रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स में 'कैनो स्लैलम' भी शामिल है, जिसमें खिलाड़ी (कयाक) तेज बहाव वाली नदी में बने कृत्रिम या प्राकृतिक गेट्स के बीच से नाव चलाते हैं। इस खेल में संतुलन, गति और दिशा नियंत्रण बेहद जरूरी होता है। कयाक कम समय में बिना गलती गेट पार कर जीत हासिल करता है।
इस खेल में कैनो एक छोटी नाव को कहते हैं, जिसमें कयाक घुटनों के बल बैठकर सिंगल-ब्लेड चप्पू का इस्तेमाल करता है।
कैनो स्लैलम की शुरुआत 1930 में स्विट्जरलैंड में हुई थी, लेकिन उस समय में यह प्रतियोगिता शांत पानी (फ्लैटवाटर) में होती थी। साल 1946 में इंटरनेशनल कैनो फेडरेशन (आईसीएफ) का गठन हुआ और करीब 3 साल बाद साल 1949 में पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित की गई।