इंटरनेशनल सीरीज में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कोचर ने हासिल किया पांचवां स्थान (Image Source: IANS)
करनदीप कोचर ने इंटरनेशनल सीरीज जापान में एक मजबूत फिनिशिंग राउंड खेलते हुए इंटरनेशनल सीरीज इवेंट में अपने करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। एशियन टूर में दो बार रनर-अप रह चुके हैं कोचर ने फाइनल राउंड में 4-अंडर 67 का स्कोर बनाया, जिसमें उनके आखिरी तीन होल्स पर बर्डी शामिल थीं। इसके साथ ही वे संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
इस साल एशियन टूर में अपनी तीन शुरुआत में यह उनका दूसरा टॉप-5 प्रदर्शन था। इंटरनेशनल सीरीज इवेंट्स को एशियन टूर में भी गिना जाता है, जबकि इंटरनेशनल सीरीज की अपनी अलग रैंकिंग होती है, जिसमें विजेता को एलआईवी लीग में जगह मिलती है।
यह चार दिनों में कोचर का तीसरा बोगी-फ्री राउंड था, और केवल उनका तीसरा राउंड (73) ही उन्हें थोड़ा भारी पड़ा। कोचर ने इस हफ्ते का समापन 12-अंडर पार (67-65-73-65) के स्कोर के साथ किया।