पीवी सिंधु के ओलंपिक गोल्ड का सपना तोड़ने वाली कैरोलिना मारिन ने लिया संन्यास (Image Source: IANS)
रियो ओलंपिक 2016 के महिला एकल बैडमिंटन के फाइनल में भारतीय स्टार पीवी सिंधु को हराकर उनका और करोड़ों भारतीयों के गोल्ड मेडल का सपना तोड़ने वाली स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने संन्यास ले लिया है।
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि वह अपने होमटाउन, हुएलवा में होने वाली यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी। इस टूर्नामेंट में उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी।
मारिन ने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में कहा, "आज मैं सीधे-सीधे बात करना चाहती हूं। प्रोफेशनल बैडमिंटन में मेरा सफर समाप्त हो गया है। इसलिए मैं हुएलवा की यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लूंगी।"