सीएएसए रग्बी सेवन्स: भारतीय पुरुष टीम ने जीता सिल्वर, चौथे स्थान पर रहीं महिलाएं (Image Source: IANS)
सीएएसए (मध्य एशिया और दक्षिण एशिया) रग्बी सेवन्स में भारत की सीनियर पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि सीनियर महिला टीम चौथे स्थान पर रही।
उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मेजबान उज्बेकिस्तान (24-12), किर्गिस्तान (31-0), मंगोलिया (26-14) और पाकिस्तान (20-14) के खिलाफ जीत के साथ की।
श्रीलंका (12-33) के खिलाफ अपने आखिरी राउंड-रॉबिन मैच तक टीम अजेय रही। फाइनल में भारतीय टीम का सामना एक बार फिर श्रीलंका से हुआ। खिताबी मुकाबले में 10-31 से हार के बाद टीम ने सिल्वर मेडल जीता।