उत्तराखंड में स्नेह राणा के घर जश्न, परिवार को भारत की बेटियों पर गर्व (Image Source: IANS)
भारत ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद स्नेह राणा के घर जश्न का माहौल है। परिवार का मानना है कि आज के दौर में बेटियां हर एक क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं, उन्हें पुरुषों से कमतर नहीं आंका जा सकता।
स्नेह राणा की मां विमला राणा ने आईएएनएस से कहा, "हमें बेहद खुशी है। मेरी बेटी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। आज वो मेहनत रंग लाई है।"
स्नेह राणा की बड़ी बहन रुचि नेगी ने कहा, "ये सभी महिलाओं की जीत है। यह महिला टीम के लिए बहुत ही बड़ा मंच था। भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है। हमें इसकी खुशी है। महिलाओं को अपने सपनों को जरूर पूरा करना चाहिए।"