चैंपियंस लीग: एटलेटिको मैड्रिड ने टोटेनहम के खिलाफ हासिल की बड़ी जीत (Image Source: IANS)
एटलेटिको मैड्रिड ने मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में अपने अंतिम-16 मुकाबले के पहले लेग में टोटेनहम हॉटस्पर को 5-2 से हराकर चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया।
टोटेनहम के 22 साल के एंटोनिन किंस्की की एक गलती ने छठे मिनट में एटलेटिको को बढ़त दिला दी जब वह पीछे से गेंद को बाहर खेलने की कोशिश में फिसल गए। इससे मार्कोस लोरेंटे को आसानी से गोल करने का मौका मिल गया।
मिकी वैन डे वेन की एक और गलती से एंटोनी ग्रीजमैन 14वें मिनट में गोल करने के लिए आसानी से आगे निकल गए। इससे एटलेटिको की बढ़त दोगुना हो गई। किंस्की की तरफ से एक और गलती हुई जिसका फायदा जूलियन अल्वारेज ने उठाया।