चैंपियंस लीग: क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से हराया (Image Source: IANS)
एटलेटिको मैड्रिड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी बार्सिलोना को 2-0 से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ एटलेटिको ने सेमीफाइनल में पहुंचने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
मैच की शुरुआत तेज रफ्तार और आक्रामक अंदाज में हुई। बार्सिलोना ने घरेलू मैदान कैंप नोउ पर शुरुआती दबदबा बनाया और कई मौके भी बनाए। मार्कस रैशफोर्ड ने शुरुआती मिनटों में दो बेहतरीन प्रयास किए, लेकिन एटलेटिको के गोलकीपर जुआन मुस्सो ने शानदार बचाव करते हुए टीम को पीछे नहीं होने दिया। दूसरी ओर, जूलियन अल्वारेज के शॉट को भी बार्सिलोना के गोलकीपर ने रोका।
बार्सिलोना को लगा कि उन्हें बढ़त मिल गई है जब लामिन यमल ने राशफोर्ड के लिए मौका बनाया, लेकिन ऑफसाइड के कारण गोल रद्द कर दिया गया।