चैंपियंस लीग: बायर्न ने अटलांटा को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, रियल मैड्रिड से होगा मुकाबला (Image Source: IANS)
बायर्न म्यूनिख ने एलियांज एरिना में अटलांटा को 4-1 से हराकर कुल स्कोर 10-2 से शानदार जीत दर्ज की और यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बायर्न का क्वार्टरफाइनल में सामना रियल मैड्रिड से होगा।
बायर्न की जीत में हैरी केन का अहम योगदान रहा। केन ने 2 गोल किए। दो गोलों के साथ केन ने चैंपियंस लीग करियर के 50 गोल पूरे किए। केन ने 66वें मैच यह उपलब्धि हासिल की।
पहले लेग की जीत के बाद बायर्न ने शुरुआती मिनटों से ही मैच पर नियंत्रण रखा। 25वें मिनट में हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया। अटलांटा ने बॉक्स में जगह कम कर मजबूती दिखाई, लेकिन बायर्न लगातार खतरा पैदा करता रहा और मेजबान टीम का दबदबा कायम रहा।