चेन्नई जीएम 2026: राउंड 4 के सभी मैच ड्रॉ, फिरोजा की बढ़त कायम (Image Source: IANS)
चेन्नई स्थित वेस्टिन चेन्नई वेलाचेरी होटल में रविवार को भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट, चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे एडिशन में 'राउंड 4' के सभी मैच ड्रॉ रहे। इसके बाद, फ्रांस के ग्रैंडमास्टर (जीएम) अलीरेजा फिरोजा भारत के अर्जुन एरिगैसी से आधे अंक की बढ़त के साथ स्टैंडिंग में सबसे आगे बने हुए हैं।
500 से ज्यादा शतरंज फैंस ने 'राउंड 4' का खेल लाइव देखा और उन्हें दिग्गज विश्वनाथन आनंद से बातचीत करने का मौका भी मिला। आनंद ने एरिगैसी और एम. प्रणेश के बीच मैच की पहली चाल भी चली।
75,00,000 रुपए की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में आठ ग्रैंडमास्टर रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं, जिसमें महत्वपूर्ण फिडे सर्किट प्वाइंट्स दिए जा रहे हैं।