चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026: अर्जुन एरिगैसी ने वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को हराया, संयुक्त बढ़त हासिल की (Image Source: IANS)
भारत के अर्जुन एरिगैसी ने सोमवार को 'चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026' के चौथे एडिशन के पांचवें राउंड में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश के खिलाफ जीत हासिल करते हुए संयुक्त बढ़त बना ली। वहीं, ग्रैंडमास्टर (जीएम) नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव भी काले मोहरों से जीत दर्ज करते हुए खिताबी दौड़ में शामिल हो गए।
द वेस्टिन चेन्नई वेलाचेरी होटल में भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो राउंड शेष हैं। एरिगैसी 3.5 अंकों के साथ फ्रेंच जीएम अलीरेजा फिरोजा के साथ बराबरी पर हैं, जबकि अब्दुसत्तारोव तीन अंकों के साथ उनसे आधा अंक पीछे हैं।
75,00,000 रुपए की इनामी राशि और महत्वपूर्ण फिडे सर्किट प्वाइंट वाले इस टूर्नामेंट में आठ ग्रैंडमास्टर राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं।