चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026: हंस नीमन को मात देकर अर्जुन एरिगैसी ने दूसरा स्थान हासिल किया (Image Source: IANS)
ग्रैंड मास्टर (जीएम) अर्जुन एरिगैसी, भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट 'चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026' के चौथे संस्करण में गेम जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने शुक्रवार को चेन्नई के वेस्टिन चेन्नई वेलाचेरी होटल में खेले गए तीसरे राउंड में अमेरिका के जीएम हंस नीमन को शानदार तरीके से हराया।
अर्जुन ने मिडिल गेम में बढ़त बनाने के बाद नीमन पर दबाव बनाए रखा और अपने प्रतिद्वंद्वी के किंग को चारों ओर से घेर लिया, जिससे नीमन को 43 चालों के बाद हार माननी पड़ी।
इस टूर्नामेंट में आठ ग्रैंडमास्टर राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं और इसमें 75,00,000 रुपए की इनामी राशि और महत्वपूर्ण फिडे सर्किट प्वाइंट्स दिए जा रहे हैं।