Chess Olympiad: India men win Open silver, women bag bronze (Credit: X/FIDE) (Chess Olympiad: India men win Open silver, women bag bronze (Credit: X/FIDE))
Chess Olympiad: भारत ने 46वें चेस ओलंपियाड 2026 का समापन दो मेडल के साथ किया। रविवार को खेले गए आखिरी राउंड के मुकाबलों में ड्रॉ के बाद पुरुष ओपन टीम ने सिल्वर, जबकि महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
भारतीय ओपन टीम हंगरी के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर रही। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हंगरी के ग्लेब डुडिन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अर्जुन एरिगासी ने पीटर लेको को हराकर भारत को प्वाइंट्स दिलाने में मदद की।
मेजबान उज्बेकिस्तान ने आखिरी राउंड में यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराकर ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल जीता। मुखिद्दीन मदामिनोव ने रोमन देहतिआरोव को मात देकर उज्बेकिस्तान के लिए निर्णायक जीत हासिल की।