छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव से मुलाकात की, जिन्होंने ग्लास्गो में महिलाओं के 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में देश को सिल्वर जिताया। मुख्यमंत्री ने भारतीय वेटलिफ्टर को इस शानदार उपलब्धि के लिए 30 लाख रुपए और डीएसपी पद पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज मुख्यमंत्री निवास पर, हमने राजनांदगांव की अपनी प्रतिभाशाली बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का दिल से स्वागत और सम्मान किया, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है। अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में, ज्ञानेश्वरी ने महिलाओं के 53 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि हमारी बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का एक सशक्त उदाहरण है।"
मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी यादव को प्रमोशन देने की घोषणा करते हुए लिखा, "उनके शानदार प्रदर्शन के सम्मान में, हमने 30 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और डीएसपी पद पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में वैश्विक मंच पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम नई ऊंचाइयों तक ले जाती रहेंगी।