चाइना ओपन: एलेक्जेंड्रोवा ने नोस्कोवा को हराया, क्वार्टर फाइनल में आंद्रीवा से होगा सामना (चाइना ओपन: एलेक्जेंड्रोवा ने नोस्कोवा को हराया, क्वार्टर फाइनल में आंद्रीवा से होगा सामना)
चाइना ओपन के 'राउंड ऑफ 16' में मंगलवार को रूस की एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा ने चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 6-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला मीरा आंद्रीवा से होगा।
एलेक्जेंड्रोवा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में लिंडा नोस्कोवा को चौंकाते हुए अपनी एक भी सर्विस नहीं गंवाई। मौजूदा विंबलडन चैंपियन के खिलाफ मुकाबले में उनका दबदबा रहा और 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। इस जीत ने रूसी खिलाड़ी को उनके सातवें डब्ल्यूटीए 1000 क्वार्टर फाइनल और टोरंटो के बाद इस सीजन के दूसरे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।
नंबर 19 सीड एलेक्जेंड्रोवा ने टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ अपने करियर की 22वीं जीत दर्ज की। उन्होंने नंबर 5 सीड को हराकर पहली बार बीजिंग में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।