चाइना ओपन बैडमिंटन: गेम्के ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विटिडसर्न को चौंकाया, वांग झियी की जीत (Image Source: IANS)
चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को थाईलैंड के दूसरे वरीय खिलाड़ी कुनलावुत विटिडसर्न को पहले ही दौर में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा, जबकि चीन की वांग झियी ने कड़े मुकाबले के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की।
चांगझू में जारी टूर्नामेंट के मेंस सिंगल्स में सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विटिडसर्न को डेनमार्क के रासमस गेम्के ने 21-13, 8-21, 21-19 से मात दी। वहीं, चीन के सातवें वरीय खिलाड़ी ली शिफेंग भी अपना पहला मैच हार गए; जिन्हें आयरलैंड के न्हात गुयेन ने 12-21, 21-14, 18-21 से मात दी।
विमेंस सिंगल्स में, घरेलू खिलाड़ी वांग ने स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिलमोर को 15-21, 21-5, 21-18 से हराकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। दूसरी तरफ, चीन की हान युए ने तुर्की की नेस्लिहान यिगित को 18-21, 21-7, 21-13 से मात दी।