सिनसिनाटी ओपन: ब्रैंडन नाकाशिमा और फेलिक्स ऑगर चौथे राउंड में पहुंचे (Image Source: IANS)
ब्रैंडन नाकाशिमा ने डेनियल मेदवेदेव को 6-7(3), 7-6(4), 6-1 से हराकर सिनसिनाटी ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। नाकाशिमा ने 2 घंटे 51 मिनट तक चले मैच में जीत हासिल की।
अमेरिकी नाकाशिमा दूसरे सेट में सर्व करते समय 4-5 पर 0/40 से पीछे चल रहे थे। उन पर हार का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन, उन्होंने शांत बॉलस्ट्राइकिंग और निडर रवैये से जवाब दिया, और सिनसिनाटी के पूर्व चैंपियन मेदवेदेव के खिलाफ खेल की गति को पूरी तरह से बदल दिया।
नाकाशिमा का अगले दौर में नूनो बोर्गेस से सामना होगा। बोर्गेस ने 13वें सीड खिलाड़ी एंड्री रुबलेव के खिलाफ पांच मैचों की एटीपी हेड-टू-हेड हार का सिलसिला खत्म करते हुए 6-3, 6-4 से जीत हासिल करते हुए छठी बार मास्टर्स 1000 के चौथे राउंड में पहुंचे हैं।