सिनसिनाटी ओपन फाइनल: महिला एकल में पेगुला और गॉफ, पुरुष एकल में टियाफो और फिल्स के बीच मुकाबला (Image Source: IANS)
सिनसिनाटी ओपन के महिला और पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला तय हो चुका है। महिला एकल का फाइनल जेसिका पेगुला और कोको गॉफ के बीच होगा, जबकि पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला फ्रांसेस टियाफो और आर्थर फिल्स के बीच खेला जाएगा।
जेसिका पेगुला ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियाटेक को हराया। तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में पेगुला ने स्वियाटेक को 7-5, 4-6, और 6-4 से हराया। यह मुकाहला 2 घंटे 47 मिनट तक चला।
पेगुला ने कहा, "मैच बहुत मुश्किल था। स्वियाटेक शानदार फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल में इगा जैसे महान एथलीट को हराना और एक और 1000 फाइनल में पहुंचना शानदार है।"