सिनसिनाटी ओपन: सारा बेजलेक ने सबालेंका को हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई (Image Source: IANS)
सिनसिनाटी ओपन महिला एकल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी चेक रिपब्लिक की सारा बेजलेक ने दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 7-6 (7), 6-4 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बेजलेक ने मैच की शुरुआत में ही ब्रेक ले लिया था, जब सबालेंका ने 2-0 की लीड ले ली थी। लेकिन 20 साल की चेक खिलाड़ी ने वापसी की और तुरंत ब्रेक वापस ले लिया। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने टाईब्रेक में जाने से पहले सर्विस ब्रेक का एक और राउंड एक्सचेंज किया, जहां बेजलेक ने 5-1 की लीड बना ली।
हालांकि, सबालेंका ने वापसी करते हुए 5-5 से स्कोर किया, लेकिन बेजलेक टाईब्रेक में अपने तीसरे सेट पॉइंट पर पहला सेट 7-6 (9-7) से जीतने में कामयाब रहीं।