मिस्र में आयोजित वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले जगशेर सिंह खंगुरा से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। 15 साल की उम्र में पदक जीतकर जगशेर ने देश और पंजाब का नाम पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।
सीएम मान ने मुलाकात के दौरान जगशेर सिंह और उनके परिवार को इस कामयाबी के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व में भगवंत मान ने एक्स पर भी जगशेर को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, "उन्होंने लिखा, "पंजाब और पंजाब में बैडमिंटन के लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि नाभा के जगशेर सिंह खंगुरा ने मिस्र में हुई वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह कामयाबी हासिल करने वाले जगशेर पंजाब के पहले खिलाड़ी हैं। इस होनहार खिलाड़ी, उनके माता-पिता और उनके कोच को दिल से बधाई।"