सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम (सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम )
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जापान में जारी एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास को बधाई दी है और उनकी इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार की ओर से 30 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
मनीषा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत के साथ मिक्स्ड डबल्स एसएल3–एसयू5 इवेंट में इंडोनेशिया की लानी रात्री ओक्टिला और जिकमत रामदानी के खिलाफ कड़े सेमीफाइनल मुकाबले के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं और मनीषा के प्रदर्शन की सराहना की।