स्पेन फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कोच लुइस डे ला फुएंते का कॉन्ट्रैक्ट साल 2030 तक बढ़ सकता है। लुइस डे की अगुवाई में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराते हुए दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया।
रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (आरएफईएफ) डे ला फुएंते के प्रदर्शन से खुश है और वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच को एक शानदार ऑफर देने की तैयारी में है। इससे उनका कार्यकाल सीधे अगले वर्ल्ड कप (2030) तक बढ़ जाएगा, जिसकी मेजबानी स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को मिलकर करेंगे।
65 वर्षीय कोच का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक है। स्पेनिश फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी अब हेड कोच के साथ लंबे समय का करार पक्का करना चाहती है क्योंकि वे अपने यूरो कप और फीफा वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने की तैयारी कर रहे हैं। 'रेडियो नैशनल डी एस्पाना' (आरएनई) को दिए एक इंटरव्यू में स्पेन फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख राफेल लोजान ने इस बात की पुष्टि की।