कोच का निर्देश, धैर्य और फोकस जापान ओपन फाइनल में पहुंचने की वजह: पीवी सिंधु (Image Source: IANS)
भारत की पीवी सिंधु ने शनिवार को जापान ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में पहुंचने का श्रेय फोकस, धैर्य और अपने कोच से मिले निर्देशों को दिया। सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की चेन युफेई को हराकर जापान ओपन के फाइनल में जगह बनाई है।
सिंधु टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिमनैजियम में 21-19, 15-10 से आगे चल रही थीं। इसी समय पूर्व ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण रिटायर हो गईं। युफेई के रिटायर होते हीं सिंधु अपने पहले बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 फाइनल और दिसंबर 2024 के बाद अपने पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टाइटल मुकाबले में पहुंच गईं।
मैच के बाद सिंधु ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के खिलाफ शुरुआती रैली से ही एकाग्रता बनाए रखना उनके गेम प्लान का मुख्य हिस्सा था।