कोको गॉफ का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर फूटा गुस्सा, कहा- मैं चोर या धोखेबाज नहीं (कोको गॉफ का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर फूटा गुस्सा, कहा- मैं चोर या धोखेबाज नहीं )
टेनिस स्टार कोको गॉफ ने चाइना ओपन के राउंड ऑफ 32 मैच के दौरान हुई एक घटना से सोशल मीडिया पर हुई अपनी ट्रोलिंग का करार जवाब दिया है। उन्होंने खुद निष्पक्ष बताते हुए कहा है कि वह चोर या धोखेबाज नहीं हैं।
कोको गॉफ ने चाइना ओपन के राउंड ऑफ 32 मैच में चीन की सुन शिनरान को 7-5, 6-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। मुकाबले के दौरान पहले सेट में हुई एक घटना की वजह से गॉफ का आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, गॉफ ने अपना बचाव किया है।
पहले सेट के दौरान गॉफ 4-5 पर सर्व कर रही थी और 15-15 पर, उन्होंने एक पॉइंट गंवा दिया। इसके बाद उन्होंने एलईडी एडवरटाइजिंग बोर्ड के टिमटिमाने पर चेयर अंपायर से बात की। पॉइंट दोबारा खेला गया, और गॉफ ने गेम और सेट 7-5 से जीत लिया।