16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 मंगलवार से शुरू हो रही है। 12 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में देश भर की 30 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट 8 अगस्त को डिवीजन 'ए' फाइनल के साथ खत्म होगा।
चैंपियनशिप तीन डिवीजनों, 'ए', 'बी' और 'सी' में खेली जाएगी, जिसमें प्रमोशन और रेलीगेशन हर मैच को और भी खास बना देंगे। डिवीजन 'ए' की टीमें नेशनल टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी, वहीं डिवीजन 'बी' और 'सी' की टीमें अगले टियर में प्रमोशन पाने की कोशिश करेंगी।
डिवीजन 'ए' में 12 टीमें हैं जिन्हें तीन-तीन के चार पूल में बांटा गया है। पूल ए में हॉकी हरियाणा, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु शामिल हैं। पूल बी में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, मणिपुर हॉकी और दादरा और नगर हवेली की टीम शामिल हैं। पूल सी में हॉकी पंजाब, हॉकी झारखंड और दिल्ली हॉकी हैं, जबकि पूल डी में उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी कर्नाटक और हॉकी बंगाल हैं।