कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप: तीसरे दिन भारत की झोली में आए 3 गोल्ड, 29 पहुंची कुल मेडल की संख्या (Image Source: IANS)
भारतीय फेंसिंग टीम ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर व्यक्तिगत इवेंट्स में तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सीनियर महिला फॉइल, सीनियर पुरुष एपि (ईपीईई) और सीनियर पुरुष सेबर इवेंट्स में दबदबा बनाते हुए टीम इंडिया के तीसरे दिन के शानदार प्रदर्शन से देश के कुल मेडल की संख्या 29 हो गई है, जिसमें 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
भारत ने सीनियर महिला फॉइल कैटेगरी में शानदार शुरुआत करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। कनागलक्ष्मी ने सटीक और नियंत्रित खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि उनकी साथी जॉयस अशिता ने सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने इंग्लैंड की जॉर्जिया ग्रीन और एमिली गुडचाइल्ड को पीछे छोड़ते हुए पोडियम पर शीर्ष दो स्थान हासिल किए।