कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रतियोगिता से पहले परिणाम पर नहीं सोचता, ट्रिपल जंप फाइनल से पहले बोले प्रवीण (Image Source: IANS)
भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर प्रवीण चित्रवेल का कहना है कि वह अपनी जंप के हर फेज को अच्छे से करने पर फोकस कर रहे हैं और नतीजे के बारे में सोचने के बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा कर रहे हैं। 25 साल के चित्रवेल ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल के लिए तैयारी कर रहे हैं।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक से सिर्फ तीन सेंटीमीटर से चूके चित्रवेल ग्लासगो में पदक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 16.41 मीटर का श्रेष्ठ प्रयास करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
चित्रवेल ने बर्मिंघम में पदक चूकने की निराशा को याद करते हुए कहा कि उस अनुभव ने एक एथलीट के तौर पर उन्हें बेहतर करने में मदद की।