कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जदुमणि सिंह, अरुंधति चौधरी, जैस्मिन लंबोरिया बॉक्सिंग के फाइनल में (Image Source: IANS)
ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा है। भारत के लिए मुक्केबाजी से बहुत ही अच्छी खबर आई है। 5 मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के फाइनल पहुंचे हैं और अपने लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
भारत के मांडेंगबाम जदुमणि सिंह ने पुरुषों की 55 किग्रा के सेमीफाइनल में नामीबिया के हाओसेब फिलिप पुमुलो को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दमदार प्रदर्शन कर रहे जदुमणि का रजत पदक पक्का हो गया है, लेकिन उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।
इससे पहले अरुंधति चौधरी ने महिलाओं की 70 किग्रा के फाइनल में जगह बनाई। अरुंधति ने सेमीफाइनल में वेल्स की रोजी एक्लेस को 4-0 से हराया।