कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले शर्मिला, लवलीना, और झंडू कौन बनेगा करोड़पति में मेहमान बनेंग (Image Source: IANS)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाली शर्मिला धनखड़, लवलीना बोरगोहेन और झंडू कुमार टेलीविजन के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में मेहमान बनेंगे।
आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों पदक विजेताओं को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने 'हॉट सीट' पर बैठने का मौका मिलेगा। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं वाला विशेष एपिसोड 15 अगस्त के बाद प्रसारित होने की उम्मीद है।
पैरा एथलीट धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एफ57 शॉट पुट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। जीत के बाद धनखड़ पूरे देश में खासकर, महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप में उभरी हैं। घरेलू हिंसा से बचने से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतने तक उनकी कहानी देश के लिए प्रेरणादायी है।