कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक में आगे बढ़े, बुदिगिना पैरा स्विमिंग फाइनल में पहुंचे (Image Source: IANS)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्विमिंग कैंपेन की शुरुआत शुक्रवार को धमाकेदार अंदाज में हुई। ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पैरा स्विमर बुदिगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट 4 में 25.52 सेकंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रहे और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले शीर्ष 16 स्विमर्स (तैराक) में अपनी जगह बनाई।
इंग्लैंड के ओलिवर मॉर्गन ने 24.91 सेकंड में हीट जीती, जबकि उनके हमवतन जैक स्केरी (25.08) और मैथ्यू वार्ड (25.16), साथ ही बेंजामिन विंटरबॉर्न (25.37) भी उसी हीट से आगे बढ़े। कुल 40 तैराकों ने हीट में हिस्सा लिया, जिनमें सबसे तेज रहे 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।