कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नाइजीरिया ने पदक तालिका में बनाई बढ़त, इंग्लैंड दूसरे स्थान पर (Image Source: IANS)
ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को पहले दो सेशन में शानदार प्रदर्शन के बाद नाइजीरिया पदकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।
पैरा पावरलिफ्टिंग कॉम्पिटिशन में नाइजीरिया का दबदबा रहा। एस्थर न्वोरगु और एस्थर ओयेमा ने महिला लाइटवेट में एक-एक स्वर्ण और रजत जीता, जबकि रोलैंड एजुरुइके ने दिन में पहले पुरुष लाइटवेट इवेंट में रजत जीता।
नाइजीरिया एक गोल्ड और दो रजत के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। इंग्लैंड दो पदक - एक स्वर्ण और एक कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है। मलेशिया एक कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है।