कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी शुभकामना, कहा- हमारे एथलीट अनगिनत भारतीयों को प्र (Image Source: IANS)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दी है। पीएम ने भरोसा जताया कि देश के एथलीट ग्लासगो में हो रहे इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में 'जुनून, पक्के इरादे और बेहतरीन खेल' के साथ हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू हो रहे हैं, भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। मुझे भरोसा है कि हमारे एथलीट गेम्स में जोश, पक्के इरादे और बेहतरीन खेल के साथ हिस्सा लेंगे। हमारे एथलीटों का हुनर और लगन हमेशा अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करता है।"
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत गुरुवार को एक रंगारंग कार्यक्रम में हुई। गेम्स की शुरुआत का आधिकारिक ऐलान किंग चार्ल्स तृतीय ने किया। ग्लासगो 2014 के बाद एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रहा है।