कॉमनवेल्थ गेम्स: जसपाल राणा के नाम है देश के लिए सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से हो रहा है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे इस खेल का समापन 2 अगस्त को होगा। भारत का 125-सदस्यीय दल इन खेलों में हिस्सा ले रहा है।
एथलेटिक्स के क्षेत्र में भारत साल-दर-साल एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी भारतीय दल से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सबसे पहला पदक पहलवान राशिद अनवर ने जीता था। राशिद अनवर ने 1934 में 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद से कॉमनवेल्थ के इतिहास में भारतीय एथलीटों ने सफलता का स्वर्णिम इतिहास लिखा है। भारत इन खेलों में पदक जीतने के मामले में चौथा सबसे सफल राष्ट्र है।