2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारतीय समुदाय के साथ मिलकर 'चीयर 4 भारत' बैनर तले एक साइकिलिंग इवेंट आयोजित किया। इसके माध्यम से उन्होंने दुनिया भर में फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया।
इस अवसर पर मांडविया ने कहा कि फिटनेस हर वैश्विक नागरिक के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय समुदाय ने 'चीयर 4 भारत' पहल का आयोजन किया। इसके जरिए हमने यह संदेश दिया कि फिटनेस दुनिया के हर नागरिक के लिए जरूरी है। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फिट इंडिया मूवमेंट' शुरू किया था और हमारा समुदाय इस मकसद से गहराई से जुड़ा हुआ है।"
मांडविया ने कहा, "किसी भी देश की तरक्की के लिए उसके नागरिकों का फिट होना जरूरी है। फिट नागरिक ही एक स्वस्थ समाज बनाते हैं और सिर्फ एक स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। मेरी अपील है कि एक विकसित राष्ट्र बनाने के सामूहिक संकल्प के तहत राष्ट्रीय फिटनेस अभियान के लिए सभी एकजुट हों।"