सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
महज 15 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया। वह यूथ ओलंपिक गेम्स के बैडमिंटन इतिहास में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं। इस उपलब्धि के साथ तन्वी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय बैडमिंटन को नई पहचान दिलाई है। तन्वी ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए तन्वी ने कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना और उसके लिए मेडल जीतना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलते समय उन्होंने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उनका पूरा ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और गलतियों को कम करने पर था।